फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल ढोने के लिए बढ़ सकता है भाड़ा, बैठक कर अधिकारी लेंगे नर्णय

विज्ञापन
फोटो-3- शहर के सदर रोड़ पर ट्रांसपोर्ट से माल उतारते श्रमिक - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
डीजल के दाम लगातार बढ़ने से जिले केे ट्रांसपोर्ट मालिक माल भाड़े मेें वृद्धि करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मुख्यालय में सोमवार को बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। इन सभी का कहना कि घाटा उठाने से व्यापार ही चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बंादा सतना, कर्वी सतना, लखनऊ बांदा, इलाहाबाद कर्वी, चौहान ट्रांसपोर्ट खुले हुए हैं। उनसे माल कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व सतना से आता है। आल इंडिया नेशनल कांग्रेस ट्रांसपोर्ट जिलाध्यक्ष सुनील द्विवेदी ने बताया कि प्रतिलीटर 8 रुपये से अधिक के दाम बढ़ाने से भारी घाटा उठाना पड़ता है। यदि एक दिन में वाहनों में 1500 सौ लीटर डीजल भराया गया तो लगभग दस हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
बताया कि माल भाड़ा बढ़ाने के लिए सोमवार को बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। न्यू बांदा सतना ट्रांसपोर्ट के मालिक लवकुश गर्ग ने बताया कि जहां कोरोना वायरस के कारण तीन महीने से कारोबार प्रभावित हैं। इलाहाबाद कर्वी ट्रांसपोर्ट के मालिक पप्पू जायसवाल ने बताया कि छोटे कार्टून में 30 रुपये व बडे़ कार्टन में 50 रुपये माल भाड़ा लेते हैं। सभी का मानना है कि इससे महंगाई बढ़ेगी और आम जनमानस पर प्रभाव पडे़गा लेकिन अब घाटा सहने की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें