चित्रकूट। कृषि विभाग ने सोमवार को जिले में 34 बीज दुकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई नकली और महंगे बीज बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए की गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर रबी बोआई से पहले यह अभियान चलाया गया। उप कृषि निदेशक जेएल गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। इसके लिए चार तहसीलों में अधिकारियों की संयुक्त टीमें बनाई गईं।
इन टीमों ने दुकानों का स्टॉक खंगाला और जांच की। कार्रवाई में 17 बीज के सैंपल संदिग्ध मिलने पर सीज किए गए हैं। साथ ही, तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भी थमा दिया गया है। इस अभियान की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। (संवाद)