फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मध्यस्थता अभियान में 37 मामले निपटे

Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर चल रहे मध्यस्थता अभियान की समीक्षा बैठक में सोमवार को जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम ने प्रगति रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि अभियान एक अगस्त से 31 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। अब तक 508 पत्रावलियां मध्यस्थता के लिए आईं, जिनमें से 37 पत्रावलियों में मध्यस्थता सफल रही। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पत्रावलियां मध्यस्थता केंद्र को भेजें, जिससे सुलह के आधार पर अधिक मामलों का निस्तारण हो सके।
प्रथम अपर जिला जज राहुल मिश्रा, अपर जिला जज अनुराग कुरील, विशेष न्यायाधीश गीता सिंह, राममणि पाठक, रेनू मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती, सिविल जज सचिन दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी, वर्णिका शुक्ला, अश्विनी कुमार उपाध्याय, अंशुमान यादव, विदिशा भूषण, एस आनंद, विरेश कुमार सोनकर व सृष्टि शुक्ला मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें