फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शराब माफिया पर कसा शिकंजा, 600 किलो लहन नष्ट

Sun, 08 Feb 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
07 सीकेटीपी-06-अवैध शराब के साथ आबकारी टीम।
विज्ञापन
चित्रकूट। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को कई ठिकानों पर छापा मारा। ग्राम भैरो पागा में कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 600 किलो लहन बरामद हुआ। इसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ टीम ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब भी जब्त की। मामले में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने अखिलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लगातार टीम घूम घूम रही है और अवैध कारोबार करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें