फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रदेश की पंांच सीटों पर अलग प्रत्याशी उतारेगी भाकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इंडिया गठबंधन में होने के बाद भी बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। बबेरू बांदा के जाखी निवासी साहित्यकार रामचंद्र सरस को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को भाकपा की जिला स्तरीय बैठक शहर के रामनाथ रामकिशुन धर्मशाला में हुई। इसमें केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व यूपी प्रभारी डॉ. गिरीश व प्रदेश के राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप ने कहा कि पूरे देश में उनका दल इंडिया गठबंधन में है। आरेाप लगाया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आपस में बैठक कर सीटों का बंटवारा कर लिया। इसमें उनकी राय नहीं ली गई। ऐसे में वह प्रदेश की पांच सीटों बांदा, शाहजहांपुर, फैजाबाद अयोध्या, लालगंज, घोसी लोक सभा, राबर्टसगंज के विधानसभा के उपचुनाव पर अपना अलग प्रत्याशी उतार रहे हैं। अन्य सीटों पर सपा व कांग्रेस के प्रत्याशी का समर्थन कर भाजपा को हराने का काम करेंगे।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनविरोधी व संविधान विरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन सरकारों में मनमानी व झूठ का पुलिंदा दिखता है। चुनावी चंदे के खुलासे से भाजपा की पोल खुल गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामप्रसाद, जिला सचिव अमित यादव, श्यामसुंदर राजपूत, चंदपाल पाल, अहमद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


2014 में लड़ चुके लोकसभा का चुनाव
चित्रकूट। भाकपा के घोषित प्रत्याशी रामचंद्र सरस मूल रूप से बांदा के बबेरू जाखी गांव निवासी हैं। अब कमासिन में रहते हैं। इनकी 15 किताबे प्रकाशित हो चुकी हैं। 2018 में किसान आंदोलन से यह राजनीति में प्रमुख रूप से सामने आए। छात्र जीवन से ही कम्युनिस्ट पार्टी से जुडे रहे। इन्होंने 2014 में इसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें