फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बालू घाट के पार्टनर से मैनेजर और कर्मचारियों ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के धौरहा बालू घाट की पार्टनर ने अन्य पार्टनर व उनके कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। बताया कि उसने घाट के काम में छह करोड़ रुपये लगाकर पार्टनरशिप की थी इसमें दस लाख रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन छह माह से एक भी रुपया नहीं दिया।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली के शाहदरा निवासी चारू गुप्ता पत्नी योगेश डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जय माता दी पैकेजिंग के नाम से राजापुर के धौरहा बालू घाट की फर्म में वह पार्टनर हैं। कुछ और पार्टनरों के कहने पर उन्होंने छह करोड़ रुपये का निवेश किया। तय हुआ था कि उसे दस लाख रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। छह माह से उसे एक भी रुपये नहीं दिए गए और न कोई अन्य पार्टनर उसका फोन उठा रहे हैं। इससे परेशान होकर वह तीन अन्य सहयोगियों के साथ सोमवार को बालू घाट पहुंची। वहां मौजूद मैनेजर व अन्य कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली।
आरोप लगाया कि मैनेजर ने अन्य पार्टनर से फोन पर वार्ता की। इसके बाद मैनेजर व मौजूद कुछ अन्य कर्मचारियों ने उससे और सहयोगियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। अपशब्दों का प्रयोग किया। डीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराकर उसकी पूंजी दिलाने की मांग की है। यह भी बताया कि वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को भी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग करेंगी। जिला खनिज अधिकारी सुधाकरण सिंह ने बताया कि इस नाम की फर्म के नाम घाट का संचालन है। एक महिला ने आकर इस घटना की जानकारी दी है। अन्य पार्टनर को बुलाकर जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें