फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद समेत 11 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मंगलवार को चित्रकूट बांदा के भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देकर उनसे संपर्क रखने वालों कोरोना की जांच कराने को कहा है। जिले में कुल 11 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कुल 1530 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2118 हो गई है। जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 13 है।
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने बताया कि सांसद कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। टीम ने उनके परिजन व सुरक्षाकर्मियों की भी जांच की है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अब जिले में 50 एक्टिव केस हैं। पहले से पॉजिटिव मरीजों में 2 ने स्वस्थ्य होकर घर वापसी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें