फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों को अगवा कर मांगी 11 लाख की फिरौती

Mon, 18 Dec 2017 01:17 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
डभौरा के जंगल में सर्चिंग करती मप्र पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। डाकू गोप्पा गैंग के बचे सदस्यों के संगठित रजुआ गिरोह ने जिले के सीमाक्षेत्र मप्र के हरदौली गांव में सिंचाई करा रहे दो चचेरे भाइयों को अगवा कर लिया। इसके बाद उनके ही फोन से 11 लाख की फिरौती मांगी है। घटना की सूचना मिलते ही सतना अपर एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जंगल में सर्चिंग अभियान चला रही है। 
विज्ञापन



 जिले के मानिकपुर की सीमा से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गांव हरदौली शनिवार की रात को आधा दर्जन असलहाधारी एक खेत में पहुंचे। वहां सिंचाई करा रहे गांव के चचेरे भाई तरेश पटेल व सुरेश पटेल को असलहों की नोंक पर अपहरण कर लिया। इसके बाद उनके ही मोबाइल से 11 लाख रुपये की फिरौती की मांग उनके पिता से की। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।


इसके बाद परिजनों ने पुलिस सूचना दी। पनवार थाना प्रभारी आरएल चौधरी ने बताया कि अपहरण में डाकू रजुआ गैंग के हाथ होने की संभावना जताई गई है। अपहृत चचेेरे भाइयों के परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि जल्द ही दोनों की रिहाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन



इसके बाद अपर एसपी सतना शिवकुमार सिंह ने मय फोर्स पनवार व उससे जुडे़ जंगल डभौरा व मानिकपुर की सीमा क्षेत्र में डकैतों की तलाश में काबिंग की। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की मदद से भी अपहृतों को सकुशल छुडाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें