चित्रकूट। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने दो लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव पर शिकंजा कसने के लिए जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर घर की कुर्की करने के लिए नोटिस चस्पा किया। नोटिस मां को तामील कराया।
बताते चलें कि दो लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव कई साल से फरार है। उस पर शिकंजा कसने के लिए न्यायालय के आदेश पर सोमवार को डाकू गौरी यादव उर्फ उदयभान पुत्र बाबूलाल यादव के गांव बिल्हरी पहुंची। जहां डाकू गौरी के घर में नोटिस चस्पा की। मां निवर्तमान प्रधान रजनी उर्फ राजरानी को नोटिस तामील कराया। इस मामले को लेकर मुनादी भी कराई गई। जिसमें कहा गया कि अभियुक्त हाजिर या गिरफतार न हुआ तो न्यायालय से आदेश प्राप्त कर अभियुक्त की चल संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। थानाध्यक्ष बहिलपुरवा दीनदयाल सिंह ने बताया कि कुर्क ी करने की नोटिस जिलाधिाकरी न्यायालय से निर्गत की गई है। (संवाद)