फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का शतक, 103 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
फोटो-9- चित्रकूट के मुख्यालय के कई स्थानों पर फायर ब्रिगेड की टीम के सदस्यों ने सैनिटाइज किया। संव? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सौ पार कर गई। इस साल एक दिन में सबसे अधिक 103 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राहत की बात है पहले से पॉजिटिव मरीजों में 17 की अस्पताल से छुट्टी हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 575 हो गई है। इसमें मानिकपुर, भौंरी, सीतापुर, शिवरामपुर, भरतकूप, छीबों के मरीज शामिल हैं। उधर, टीकाकरण अभियान में कुल 1100 लोगों ने कोरेाना का टीका लगवाया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि कुल 1613 लोगों की जांच में 103 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या 2807 हो गई है। 17 के स्वस्थ्य होने के बाद एक्टिव केस 575 रह गए हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि कचहरी से लेकर कई सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें