चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत होने के बाद जांच ज्यादा लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को 37 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 36 की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव। इसके अलावा 30 और के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या की 15 हो गई है। इसमें एक की दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे बांदा से गांव क्वारंटीन पर भेजा गया है।
रैपिड रिस्पांस टीम ने शिवरामपुर व बेडीपुलिया में बने शेल्टर होम में ठहरे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिला अस्पताल में टेलीमेडिसन से 30 मरीजों का इलाज किया गया। सीएमओ ने बताया कि 37 लोगों की रिपोर्ट में 36 रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सरैंया के युवक की मौत के बाद लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, वह जिला अस्पताल के कर्मचारियों व शिवरामपुर के शेल्टर होम में ठहरे लोगोें की हैं।