फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

357 प्रवासियों को लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अजमेर राजस्थान चली आई श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को लगभग ढाई घंटे देरी से सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर पहुंची। जिससे 357 मजदूरों को जिला प्रशासन ने स्टेशन पर उतारने के बाद क्वारंटीन केंद्र सीआईसी पहुंचाया। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भोजन देकर बसों से रवाना किया गया। प्रवासियों में ज्यादातर स्थानीय जिले के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन

अजमेर वाराणसी श्रमिक ट्रेन रात्रि एक बजकर 45 मिनट पर आना था। यह ट्रेन सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर पहुंची। ट्रेन आने के पूर्व ही बसों का बेड़ा स्टेशन के बाहर लग गया था। ट्रेन के आते ही सामाजिक दूरी के साथ सभी प्रवासियों को स्टेशन से बाहर निकाला गया। इसके बाद बसों में बैठाकर सीआईसी पहुंचाया गया।
एडीएम जीपी सिंह के साथ एसडीएम एके पांडेय व तहसीलदार दिलीप कुमार ने सभी मजदूरों का काउंटरों में जिलेवार सभी का ब्योरा दर्ज कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। स्थानीय प्रशासन ने राहत के किट उपलब्ध कराए। इसके बाद रोडवेज बस से रवानगी कराई गई। तहसीलदार ने बताया कि 235 श्रमिक चित्रकूट जिले के हैं जबकि बाकी अन्य जिले के थे जिन्हें उनके जिलेवार की बस में बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें