फोटो 26 सीकेटीपी 27 स्वागत समारोह में मंचासीन जिला जज व अन्य अतिथि। संवाद
चित्रकूट। नवागत जिला जज सुनील कुमार पंचम ने स्वागत समारोह में बार-बेंच समन्वय को सबसे जरूरी बताया। कहा, आपसी सहयोग से ही जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
वे सोमवार को न्यायालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर चित्रकूट में जिला जज के पद पर सुनील कुमार पंचम की तैनाती हुई है। कार्यभार संभालने के बाद अधिवक्ता संघ चित्रकूट ने उनका स्वागत समारोह आयोजित किया।
बार सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला जज और समस्त न्यायिक अधिकारियों का अभिनंदन किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि बार और बेंच न्याय के दो पहिये हैं। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और बेहतर तालमेल से ही न्यायिक व्यवस्था मजबूत होगी।