फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विश्व अहिंसा दिवस पर हुई निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता

Fri, 10 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आयुष्मान वानप्रस्थ संस्थान की ओर से शहर के भाभा कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत गांधी जी के जीवन पर निबंध, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें कुल 80 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी शिक्षकों विजय चंद्र गुप्ता और पंकज दुबे के पास रही। इस मौके पर संस्थान के निदेशक बलवीर सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मनोज द्विवेदी, चित्रा द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें