फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लिए पीएचसी में कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी में कोरोना जैसी महामारी को लेकर के कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। एक वरिष्ठ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसका नोडल नामित कर इसके लिए पूरी टीम गठित की गई है। कंट्रोल रूम पर किसी संक्त्रस्मित या विदेश से आने वाले व्यक्ति की जानकारी 24 घंटे दी जा सकती है। इस नंबर पर दी गई सूचना पर त्वरित कदम उठाए जाएंगे। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में अब तक वायरस से संक्रमित कोई मरीज नहीं मिला है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने दी है।उन्होंने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंहा को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। यहां पर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ संचारी रोग की पूरी टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

---------------
यह है कंट्रोल रूम का नंबर
चित्रकूट। सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के प्रभारी के अलावा डा.बिलाल अहमदए जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह के साथ संचारी रोग की पूरी टीम है जो इस महामारी से जुड़ी समस्याओं पर नजर रख रही है। कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 05198-233066 है। इसके साथ डॉ. डालचंद 07565966354, डॉ. बिलाल अहमद 09369829624, जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह 09794474662 के मोबाइल नंबर पर सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अपर सीएमओ के मोबाइल नंबर 09412870904 पर भी काल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना वायरस से ग्रसित कोई भी मरीज नहीं मिला है।
-------------
ऐसे करें बचाव
चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में अब तक इससे संक्रमित कोई मरीज नहीं मिला है। जागरूक होकर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी बचाएं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। खांसतेए छीकते वक्त अपने मुंह और नाक पर रुमाल या टिशू पेपर रखें। ताकि एक व्यक्ति के थूक से दूसरा कोई प्रभावित न हो। बाहर से घर पहुंचने पर और खाना खाने के पहले हाथ जरूर साबुन से धोएं। कई बार साबुन से हाथ धोने की कोशिश करें। यदि कोई व्यक्ति खांसी या जुखाम से ग्रसित है तो उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें