चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में एमडीएम योजना से 1.86 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में परिवर्तन लागत की धनराशि 2673.00 करोड़ रुपये भेजी गई। अनाज के रूप में 5.08 लाख मैट्रिक टन अनाज गेहूं चावल कोटेदार के माध्यम से वितरित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों से कहा है कि उक्त धनराशि व खाद्यान्न प्राप्त किए जाने के लिए विद्यालयों से संपर्क करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर बीएसए एवं संबंधित बीईओ से संपर्क कर अवगत करा सकते हैं। कहाकि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खाद्यान्न वितरण तथा परिवर्तन लागत की धनराशि सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है जो सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। (संवाद)