फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: तीन साल से अटका मंदाकिनी नदी के फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य

विज्ञापन
चित्रकूट के रामघाट पर बन रहे फुटओवरब्रिज के पास खुदा पड़ा गड्ढा - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी और एमपी को जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे फुट ओवरब्रिज का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

ब्रिज के निर्माण में रैंप के काम में लापरवाही बरतने का भी आरोप है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन साल पहले ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था।
कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा एमएचपीएल इंडियन लिमिटेड ठेेके पर ब्रिज का निर्माण कार्य करा रही है। शुरुआत में इसका काम तेजी से हुआ, लेकिन एक साल से निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन

नदी के किनारे कई जगह पर गड्ढे खुदे पड़े हैं और लोहे की सामग्री भी बिखरी है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीतापुर के समाजसेवी सानू मिश्रा, व्यापारी नेता मुखातिब गुप्ता, रामघाट निवासी अंकुर शुक्ला व पवन शुक्ला ने बताया कि ब्रिज के निर्माण कार्य में लापरवाही हो रही है। कई बार फुटओवरब्रिज के आस पास बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।
इस संबंध में कार्यदायी संस्था के चित्रकूट इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर चंद्रशेखर ने बताया कि फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 571 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी नहीं की जा रही है। ठेकेदार को जल्द ही काम पूरा कर ब्रिज को हैंडओवर करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जेई मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। मजदूरों के चले जाने से काम अटका हुआ था, जल्द ही अक्टूबर माह में ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें