फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन पर 12 फीट चौड़ा फुट ओवरब्रिज निर्माण शुरू

Mon, 27 Jul 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन पर आधुनिक फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। यह नया पुल यात्रियों की बढ़ती संख्या को समायोजित कर आवागमन को सुगम बनाएगा।
विज्ञापन



रेलवे विभाग मौजूदा तीन फीट चौड़े फुट ओवरब्रिज के स्थान पर 12 फीट चौड़ा नया पुल बना रहा है। यह प्लेटफार्म नंबर एक से दो व तीन तक जुड़ेगा। नए पुल में लिफ्ट की सुविधा भी होगी। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। पुराने फुट ओवरब्रिज की चौड़ाई भी तीन फीट से बढ़ाकर छह फीट की जाएगी।



चित्रकूटधाम रेलवे के स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्रमुख पर्वों पर भारी भीड़ उमड़ती है। अमावस्या मेला, दीपावली और रामनवमी जैसे अवसरों पर यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में दिक्कतें आती हैं। नया आधुनिक फुट ओवरब्रिज बनने से यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी। इससे रेलवे प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें