फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 30.78 करोड़ की मऊ-परदवां सड़क का दो साल में पूरा नहीं हुआ निर्माण

विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी-01 निर्माणाधीन मऊ-परदवां सड़क। संवाद।
विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी-01 निर्माणाधीन मऊ-परदवां सड़क। संवाद।
विज्ञापन

-निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। मऊ-परदवां संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य दो साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती हैं। शिकायतों का भी कोई असर नहीं हो रहा है। लोगों ने फिर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड करीब 20 किमी की लंबी सड़क का निर्माण 30.78 करोड़ रुपये से करा रहा है। इस सड़क पर कई पुल और पुलियों का भी निर्माण होना है। दाे साल पहले शुरू हुए काम अभी तक अधूरा है। बारिश के बाद सड़क पर गड्ढों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे सबसे अधिक परेशानी बच्चों को स्कूल आने जाने में होती है। यह सड़क मध्य प्रदेश को भी जोड़ती है। जिससे वाहनों का दिनभर आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता रवि सिंह का कहना है कि तिलौली के पास सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और पुरानी सड़क पर ही डामर डालकर काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण के मानकों की स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी से जांच कराने और अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता अमन सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार ने जमकर लापरवाही बरती है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेश बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालेंस की नीति पर काम कर रही है। शिकायत की जांच में यदि तथ्य सही पाए जाते हैं तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


डामर न मिलने की वजह से सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। सड़क का निर्माण गुणवत्ता से हो रहा है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। - नीरज सक्सेना, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें