चित्रकूट के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते देवल के किसान
- फोटो : amarujala
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के देवल से आए किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देकर सूखे के कारण चकबंदी प्रक्रिया को रोकने की मांग की है।
देवल के बीडीसी राजा रैदास, भूरा प्रसाद, दयाशंकर, वीरेंद्र प्रसाद, नत्थू, करूणा शंकर और संकर्षण आदि ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर बताया कि सूखे से सभी परेशान हैं और विभागीय अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। समृद्ध किसानों को लाभ दिया जा रहा है। गरीबों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। डीएम मोनिका रानी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।