अब बारिश से खराब नहीं होगी वीसीबी मशीनें
- फोटो : demo
चित्रकूट। बिजली विभाग ने जिले में सात करोड़ रुपये के लक्ष्य वसूली के लिए लिए चेकिंग अभियान चला रखा है। जिसके लिए विभिन्न स्थानों में चेकिंग अभियान चलाकर बकाया राशि वसूला जा रहा है। बकाया राशि न देने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
चेकिंग अभियान में एक पखवारे के अंतर्गत राजापुर क्षेत्र में 125 कनेक्शन काटे गए और 20 लाख का बकाया वसूला गया। मऊ क्षेत्र में 130 कनेक्शन काटे और 30 लाख वसूला। मानिकपुर क्षेत्र में 150 कनेक्शन काटे और 50 लाख वसूला गया। इसी तरह से पहाड़ी क्षेत्र में भी शिविर लगाकर वसूली की गई।
चेकिंग अभियान में एसडीओ विनोद गंगवार, रामलखन रामकुूमार सहित बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।