फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस : जगदीश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस 2027 का चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। ये बात उन्होंने कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में कही। इससे पूर्व राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ और जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

टीम ने मानिकपुर में बरदहा नदी से प्रभावित चमरौहा, सकरौहा, डोडा माफी और कर्वी के रामघाट, बधोईन, बहादुरपुर, तरौहा गांवों में नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की। प्रशासन से पुनर्वास और व्यापारियों के नुकसान की भरपाई की मांग की। इस मौके पर कांग्रेसी नेता रंजना पांडेय, बराती लाल पांडेय, विनय सिंह चौहान, शिव गुलाम वर्मा, सत्येंद्र सिंह, विजय मणि त्रिपाठी, कालीचरण राजपूत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें