फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तेंदुए ने दो बकरियों का बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 11 Jan 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीमा से सटे मझगवां वन क्षेत्र में एक तेंदुए का आतंक ग्रामीणों और चरवाहों के लिए सिरदर्द बन गया है। काला पहाड़ क्षेत्र में एक तेंदुए ने हमला कर दो बकरियों का शिकार बना लिया, जिससे इलाके में भय का माहौल है।
विज्ञापन

चित्रकूट से सटे बरौंधा और मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर गांव के निवासी संतो लाल और केदार ने बताया कि इन दिनों एक तेंदुए का खौफ जंगल और उससे सटी बस्तियों में फैला हुआ है। पिछले एक सप्ताह में यह तेंदुआ जंगल में कई जानवरों का शिकार कर चुका है। जब उनकी बकरियां काला पहाड़ पर चर रही थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और दो बकरियों को शिकार बनाया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और वे मौके पर पहुंचे, तो तेंदुआ भाग निकला। घटना के बाद से चरवाहों में तेंदुए का डर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें