फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग के साथ खत्म किया आंदोलन, जिले में बांटा भोजन

विज्ञापन
फोटो-6- सेवा महा रसोई कार्यक्रम में भोजन बांटते कांग्रेसी नेता - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग पर शुक्रवार को आंदोलन का अंतिम दिन रहा। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के बगल में धतुरहा चौराहा, कालूपुर, खोह में जरूरतमंदों को भोजन बांटा। प्रदेश अध्यक्ष को रिहा न किया गया तो कांग्रेस के लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का सिपाही हमेशा मजदूर गरीबों की सेवा के लिए तत्पर है। रंजना पाण्डेय ने कहा कि महारसोई अभियान के तहत जिले के कई ग्रामसभा में मनरेगा मजदूरों, रिक्शाचालकों तक पहुंच कर मदद का प्रयास किया है।
इस मौके पर अवधेश करवरिया, रविंद्र गौतम, राकेश वर्मा, विनय सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, यमुना प्रसाद, रजनीश पाण्डेय, कामता प्रसाद द्विवेदी, पवन रजक, कुलदीप द्विवेदी, राजकुमार प्रजापति, गणेश मौर्य, सौरभ, रामबहादुर, रंगनाथ मिश्र, शारदा गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें