फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रिहा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण राज सिंह ने सोमवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश के अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर गरीबों मजदूरों की आवाज उठाने पर फर्जी मुकदमे दर्ज का गिरफ्तार कराने का आरोप लगाया है। कहा कि गरीबों की आवाज उठाने पर राजनीतिक खड़यंत्र रच कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
विज्ञापन

इस महामारी के काल में सबकी मदद करने की बजाए पक्षपात किया जा रहा है। पत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को जल्द रिहा कराने की मांग की है।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा संचालित सांझी रसोई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य से प्रदेश की जनता अभिभूत है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को जेल में डालकर घृणित और कुंठित राजनीति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें