फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यालय के पटेल तिराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क के पास कृषि विधेयक के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने विधेयक को किसान विरोधी बताकर नारेबजी की और इसे वापस लेने की मांग की। इसी बीच कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और कांग्रेसियों को हटाने लगी।
इस पर उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। इस पर पुलिस 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई और तीन घंटे बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड दिया।
कांग्रेसियों ने विधेयक को किसान विरोधी बताकर इसे पूंजीपतियों को लाभ दिलाने वाला बताया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों से पार्टी के लिए जबरन मनमाना चंदा लेती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कोतवाल जयशंकर सिंह ने सभी से धरना खत्म कर जाने को कहा। तो नारेबाजी से माहौल बिगड गया और नोकझोंक होने लगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए गिरफ्तार कर बस में ठूंस कर पुलिस लाइन भेजा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय, किसान सेल के अध्यक्ष दीनबंधु पांडेय, नीरू गुप्ता, सविता पाल, अवधेश करवरिया, कृष्ण राज सिंह, रविंद्र गौतम, जमुना शुक्ला, जितेंद्र सोनकर, महेंद्र सिंह, अभिलाषा निषाद विनयपाल, मोइन खान, सुनील पटेल, सुशील श्रीवास्तव व मेहंदी हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें