फोटो 27 सीकेटीपी 08 नवजात बच्ची। संवाद
मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र की अमचुर नेरुवा निवासी महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची सुरक्षित है।
अमचुर नेरुवा निवासी विजय कोल ने बताया कि उसकी पत्नी मेनका देवी (42) को सोमवार सुबह को प्रसव पीड़ा हुई। वह पत्नी को लेकर सीएचसी मानिकपुर पहुंचा। जहां पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। सीएचसी के डाॅक्टरों ने शाम को रेफर कर दिया।
वह एंबुलेंस से पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन रास्ते में मौत हो चुकी थी। उसके बेटा सोनू, बेटी चुनकी देवी, सरिता देवी व छोटकी देवी है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल से महिला के मौत की जानकारी मिली है। (संवाद)