फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कंप्यूटर मिले बंद, शौचालय में गंदगी, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव वर्णिका शुक्ला ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। शिक्षण कक्ष के कंप्यूटर बंद और शौचालयों में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में शिक्षक राजीव कुमार सिंह 12 बाल अपचारियों को सामाजिक विषय पढ़ाते मिले। शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी 21 बाल अपचारियों को गणित पढ़ा रहे थे। शिक्षण कक्ष में कंप्यूटर मिले। इस पर सचिव ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विशेष तकनीक के माध्यम से बाल अपचारियों को अंग्रेजी पढ़ना लिखना और बोलना सिखाएं।
उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह में आवासित बाल अपचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं। साथ ही बताया कि जिन बाल अपचारियों के पास अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अपने वाद की पैरवी के लिए निशुक्ल अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद रसोईघर व शौचालय का भी निरीक्षण किया। शौचालय में गंदगी मिली। इस पर संस्था प्रभारी को निर्देश दिए कि शौचालय की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट विदिषा भूषण, संस्था प्रभारी वीर सिंह, सदस्य अर्चना श्रीवास्तव, काउंसलर दीपक कुमार भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें