फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के बंदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कारागार रगौली में निरुद्ध बंदी अब कंप्यूटर में पारंगत होंगे। इसके लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इसे लेकर बंदियों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

शनिवार को व्यावसायिक व कौशल विकास योजना के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने किया है। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी के चेयरमैन आशीष रंजन जौहरी ने कारागार में निरुद्ध 34 बंदियों को कंप्यूटर फंडामेंटल की जानकारी दी है। बंदियों केा क्रमवार कंप्यूटर संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर जेलर संतोष कुमार, जेल चिकित्सा अधिकारी आशीष कांकोरिया, उप जेलर पियूष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें