फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: आपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों के अधूरे काम कराएं पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 14 पैरामीटर्स विद्यालयों के संतृप्तीकरण को राज्य वित्त आयोग से कार्य कराए जाने के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम ने विद्यालयों में अधूरे पड़े कामों को पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि विद्यालयों के ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग से कराया जाए। कहा कि जितने 14 पैरामीटर्स पर कार्य होना है उनमें समय सीमा निर्धारित कर कार्य कराए जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि जिन विद्यालयों पर कार्य हुए हैं उसमें वर्गीकृत करते हुए देखें कि कितना कार्य हुआ है और कितना शेष है। उसी के अनुसार कार्य कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पिरामल संस्था के लोगों को निर्देश दिए कि फोटो के साथ पांच मिनट का प्रजेंटेशन अवश्य बनाएं। डीसीएनआरएलएम को निर्देश दिए कि जिन गोशालाओं पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है, उनकी फोटो के साथ पांच मिनट की प्रजेंटेशन जिला पंचायत राज अधिकारी को पीपीटी में दें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, डीसीएनआरएलएम राम उदरेज यादव व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें