फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले बैंक बंद मामले में की शिकायत

Thu, 16 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
इस बैंक में हुई 13.5 लाख की डकैती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में इलाहाबाद बैंक के बंद होने पर व्यापारी नेता ने सबूत सहित बैंक के मंडलीय अधिकारियों को जानकारी दी है। बताया कि जब वह 14 मार्च बुधवार की दोपहर को बैंकिंग काम के लिए आए तो बैंक बंद मिला। इस मामले में संबधित बैंककर्मी अब जिम्मेदारी से बचने के लिए टालमटोल जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन



   कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उनका पुत्र रोहित 14 मार्च को तीन बजे राजापुर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में 17 हजार पांच सौ रुपये का ट्रांसफर कराने पहुंचा तो बैंक में ताला लगा मिला। समय के पहले ही बैंक बंद होने की जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को दी।

इस पर उनके पुत्र के मोबाइल पर फोन आया कि वहीं रुके  अभी बैंक खोला जा रहा है। कुछ देर बाद बैंक के कर्मचारी व चपरासी बैंक आकर बैंक खोल दिया। इस मामले को लेकर बैंक के मंडलीय अधिकारियों को फोटो सहित शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी बैंक के सीसीटीवी फुटेज से भी मिल जाएगी। उधर, प्रभारी बैंक मैनेजर सुमन ने बताया कि समय से पहले बैंक बंद नहीं किया गया था। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें