फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बस का पहिया फुटपाथ पर धंसा, बाल-बाल बचे 40 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय से मानिकपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी रोजवेज बस का अगला पहिया सड़क किनारे फुटपाथ पर धंस गया। इससे बस एक तरफ झुक गई। इस पर कोई यात्री खिड़की के रास्ते से कूदा तो कई दरवाजे से बाहर निकले। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को खिड़की से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन महोबा डिपो की बस शनिवार की रात को चित्रकूट मुख्यालय से मानिकपुर की ओर जा रही थी। इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। स्थानीय पिंटू द्विवेदी ने बताया कि ऐंचवारा गांव के पास मानिकपुर की ओर से आ रहे ट्रक को साइड देकर बस चालक ने जैसे ही बस का एक हिस्सा सड़क किनारे फुटपाथ पर उतारा तो फुटपाथ धंस गया और बस का अगला पहिया उसमें फंस गया। पूरी बस एकतरफ झुक गई। अचानक झटके से बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। जो जहां से रास्ता पाया वहां से भागने लगा। चालक गऊलाल तिवारी ने बताया कि फुटपाथ कमजोर होने से बस का पहिया धंस गया। यात्रियों को अन्य साधनों से गंत्वय भेजकर पुलिस सूचना दी गई। रविवार की सुबह बस को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें