फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्र की खुदकुशी मेें तीन शिक्षकों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मागांधी चित्रकूट ग्रामोद्य विश्वविद्यालय के छात्र महादेश जमारे की खुदकुशी का मामला गंभीर होता जा रहा है। छात्र के परिजनों व सहपाठियों ने थाने में विवि के तीन शिक्षकों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि महादेश को बिना वजह विवि से निकाला गया जबकि जिस विवाद को बताया जा रहा है उस घटना में वह मौजूद नहीं था। इसी से वह आत्मग्लानि की वजह से खुदकुशी कर बैठा।
विज्ञापन

खरगौन जिला निवासी बीएससी के छात्र महादेश जमारे चित्रकूट के प्रमोद वन के पास किराये के कमरे में रहता था। इसी कमरे में उसने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार को मृतक छात्र के भाई राजेश जमारे ने आरोप लगाया कि उसके भाई को बेवजह विवि के कुछ शिक्षकों ने बेइज्जत कर निष्कासित कर दिया। कई सहपाठियों के साथ नया गांव चित्रकूट थाने में तीन शिक्षकों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
बताया कि भाई महादेश जमारे को विश्वविद्यालय मे छात्रों के बीच हुई लड़ाई के कारण निष्कासित कर दिया गया था, जबकि विवाद के दौरान उसका भाई घर में था। विवि की जांच टीम ने बिना किसी कारण बताए व बिना किसी सुनवाई व जांच के उसके भाई को निष्कासित कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें