फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा खेतों की सिंचाई कर रहे किसान की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर में सदर विकास खंड के संग्रामपुर गांव में लगे सरकारी हैंडपंप में कब्जा कर एक किसान सबमर्सिबल डालकर अपने खेतों की सिंचाई कर रहा है। किसी अन्य को पानी नहीं भरने देता। इससे यहां के वांशिदे परेशान हैं।
विज्ञापन

कई बार जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। मामले को लेकर ग्रामीणों ने डीएम शेषमणि पांडेय को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की। संग्रामपुर गांव के रामकरन, रामदास, संतोष, अरूण कुमार ने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि गांव में पेयजल के लिए हैंडपंप लगाया गया था।
इसको गांव के एक किसान ने जबरन हैंडपंप में सबमर्सिबल डालकर खेतों की सिंचाई कर रहा है। प्रधान तीरथ कुशवाहा ने मौके पर जाकर जानकारी ली तो प्रधान को बताया कि यह उसका निजी हैंडपंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें