चित्रकूट। यूरिया खाद के घोटाले के मामले में मऊ क्षेत्र के लबेद सहकारी समिति के प्रभारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सितंबर माह में उन पर छह लाख की हेराफेरी का मामला दर्ज कराया गया था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने खरीफ की फसल के दौरान जिले की कई समितियों से अवैध तरीके से यूरिया की बोरी बेचने का मामला सदर कोतवाली में दर्ज कराया था।
इस मामले में मऊ क्षेत्र के लबेद में संचालित सहकारी समिति के संचालक राजकुमार पुत्र दशरथ निवासी जार्ज टाउन प्रयागराज को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इन पर यूरिया खाद को मध्यप्रदेश क्षेत्र में बेचने का आरोप है। इन्होंने कुल छह लाख का घोटाला किया है। इस मामले की जांच जारी है।