फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से बात करने पर मना किया तो खुदकशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। मोबाइल से बात करने से मना करने पर नाराज गांव बौसड़ा में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस सूचना दी।
विज्ञापन

मऊ थानाक्षेत्र के बौसड़ा गांव निवासी दुर्गी देवी (16) पुत्री मोतीलाल शुक्रवार की सुबह परिजनों को शौच की के लिए बोलकर निकली। नाले के पास जामुन के पेड़ में दुपट्टे से फंदा बनाकर झूल गई। कुछ देर बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल सुभाष चंद्र चौरसिया पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। एएसपी बलवंत चौधरी ने शीघ्र तप्तीश के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी को परिजनों ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने से रोका टोका था। संभवत: इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें