फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर अधिकारी समेत छह पर रिपोर्ट

Sat, 13 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने वाणिज्यकर अधिकारी समेत विभाग के पांच अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पूर्व वाणिज्यकर अधिकारी भी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन


 बता दें कि 9 फरवरी को वाणिज्यकर विभाग की सचल टीम ने मुख्यालय के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुनील द्विवेदी के एक माल लदे ट्रक की जांच कर कागजात न होने और कर चोरी का आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल समेत तमाम व्यापारी नेताओं ने विभाग की कार्यवाही को एकतरफा बताकर डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा था।

इस मामले में शनिवार को ट्रांसपोर्ट व्यापारी की तहरीर पर वाणिज्यकर सचल दल के अधिकारी रुद्रशरण श्रीवास्तव, पृथ्वीराज सिंह दीवान, विनीत कुमार, बृजेंद्र सिंह, चालक विनोद कुमार व सत्यनारायण के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी बेवजह व्यापारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी रुद्रशरण ने बताया कि विभाग की कोई गलती नहीं है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने जांच में अड़ंगा लगाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें