फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं और कोहरे ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
Cold winds and fog increased the melting - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सोमवार की सुबह से कोहरा और सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। दोपहर को हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली। आगामी दिनों में बारिश होने से तापमान गिरने से आसार हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में ठंड से असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरा के चलते अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। वहीं जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव करते दिखे। न्यूनतम तापमान 9.5 व अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला का कहना है ठंड बढ़ने से अच्छी पैदावार होगी। कोहरा बढ़ा तो सरसों की फसल में माहू पड़ने लगेगा।
बारिश व ओलावृष्टि के आसार
चित्रकूट। तुलसी गनींवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डा. मनोज शर्मा ने बताया कि 28 व 29 दिसंबर को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि के आसार हैं। किसान खेतों की सिंचाई न करे। मौसम की स्थिति को देखते हुए अभी यात्रा न करें। घर के बाहर रखे हुए कीमती सामान को अंदर रख ले।

Cold winds and fog increased the melting- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें