फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के शिकार पर रातभर भटकी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। तेंदुए का शिकार कर खेत की मिट्टी में दबाने की सूचना पर वन विभाग व रानीपुर वन्यजीव विहार क्षेत्र के अधिकारी रात भर हलाकान रहे। दस घंटे की खोजबीन के बाद चीतल की पूछ व दो दांत बरामद हुए हैं। साथ ही एक आरोपी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर वन रेंज के नागर गांव निवासी रामसहाय ने शासन स्तर पर शिकायत कर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने एक तेंदुए का शिकार किया है। तस्करी के लिए मरे तेंदुए को खेत में गढ्डा खोदकर दबा दिया है। शुक्रवार की शाम को शासन से जांच के आदेश आते ही वन विभाग व रानीपुर वन्यजीव विहार क्षेत्र के अधिकारी एलर्ट हो गए। रानीपुर वन्यजीव विहार क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद दस कर्मचारियों के साथ इसकी खोजबीन में जुट गए। रातभर जांच टीम नागर गांव से लेकर आस पास के गांव व खेतों में जाकर मौजूद लोगाें से जानकारी की। शिकायतकर्ता से जांच टीम ने कई साक्ष्य पूछने के बाद नागर गांव में कुछ संदिग्धों को पकड़ा।
क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ के बाद गांव के बड़कू व दो अन्य को पकड़ा गया। उनके खेत में जाकर जांच पड़ताल की गई। इसी दौरान आरोपी के परिवार की एक महिला की घास से भरी पोटली की शक के आधार पर तलाशी ली गई। जिसमें चीतल के दो दंात व लगभग 14 इंच की पूंछ बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि तेंदुए का शिकार नहीं हुआ है। आरोपी बड़कू व उसके परिजनों समेत कुछ अन्य ग्रामीण गोश्त खाने के लिए अक्सर छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें