चित्रकूट। केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड को लगातार सौगात दे रही है। किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर लगातार काम जारी है। बुंदेलखंड की आर्थिक स्थिति सुधारना लक्ष्य है। देश के प्रधानमंत्री भी इस दिशा में प्रयासरत हैं। यह बातें बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहीं।
पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में एक्सप्रेस-वे व डिफेंस कॉरीडोर बैक बोन (रीढ़ की हडडी ) साबित होगी। प्रधानमंत्री की 29 तारीख को प्रस्तावित जनसभा और भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
लगातार इस कार्यक्रम के लिए मंत्रियों व अधिकारियों की निगरानी में काम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुंदेलखंड में विकास के इन प्रयासों से रोजगार के अवसर बढेेंगे, पलायन रूकेगा। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार व अन्य कई सवालों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वार्ता स्थल से हेलीपैड की ओर चले गए।