फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख भीड़ जुटाने का दिया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप/चित्रकूट। मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में उन्हें 29 को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की सभा में एक लाख 50 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निभाने का कार्य करे।
विज्ञापन

सेक्टर-बूथ से लेकर मंडल तक के कार्यकर्ता अभी से कार्य में जुट जाएं। गांव-गांव जाकर संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि बडे़ व छोटे वाहनों का इंतजाम कर लिया जाए। सभा के एक दिन पहले निश्चित वाहन से पहुंच जाए। चित्रकूट जिले के साथ साथ, महोबा, हमीरपुर, बांदा से कार्यकर्ता आने चाहिए।
इस मौके पर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री लोक निर्माण चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आर के सिंह, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय,जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोआपरोटिव बैंक के अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, जिला उपाध्यक्ष,आनंद प्रताप सिंह, विपुल प्रताप सिंह, युद्धिष्ठिर सिंह, डॉ. रणवीर सिंह, पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, महेंद्र कोरी, जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह, राजेश जायसवाल, जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता, मुन्ना लाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी सहित सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, जगदीश गौतम, अरविंद रलिहा, कैलाश श्रीवास्तव, रघुनाथ जायसवाल, अंजू वर्मा, रिजवाना परवीन, ममता सिंह, अनीता सिंह, सीमा निगम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होने वाली सभा में पानी के पाउच नहीं दिखने चाहिए। उसके स्थान पर मिट्टी के बर्तन से पानी पिलाया जाए। मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी बैठक व अन्य स्थल पर प्लास्टिक के पानी के पाउचों की भरमार रही। संवाद
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चित्रकूटधाम व झांसी मंडल में 20 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाए। जिसमें सफाई और् स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाए। संवाद
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुंदेलखंड क्षेत्र के गो स्थलों की भी विशेष रूप से साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें