फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए भूमि का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने विकास खंड कर्वी के ग्राम पंचायत बनाड़ी गणेश बाग के पास मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय पूर्व माध्यमिक से कक्षा 12 तक के प्रस्तावित विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया। डीएम ने तहसीलदार कर्वी को निर्देशित किया कि भूमि का चिन्हांकन कराकर कार्यदाई संस्था को हैंडओवर कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि भूमि का चिन्हांकन होते ही विद्यालय बनाने में समय से प्रगति कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल के निर्माण कार्य गुणवत्ता होनी चाहिए। यह विद्यालय दो मंजिला और आरआरसी से संयुक्त संरचना, गैर आवासीय भवन, बाल वाटिका, बहुद्देशीय हाल, स्टॉफ आवास, गार्डन रूम, खेल का मैदान, आंतरिक जल आपूर्ति, विद्युतीकरण से युक्त मॉडल स्कूल होगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर अमर सिंह राठौर, सहायक अभियंता सुनील कुमार कनौजिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें