चित्रकूट/मानिकपुर/बरगढ़/शिवरामपुर/भरतकूप। जिले में तीन से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। सोमवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन आकाश में काले बदाल छाय रहे। पहले की अपेक्षा ठंड अधिक रही। कोहरे के कारण ट्रेनों और व अन्य वाहनोंं की रफ्तार धीमी रही। मानिकपुर, बरगढ़, शिवरामपुर, भरतकूप में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा।
सोमवार से सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन व गलन बढ़ गई है। सुबह शाम कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा। सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है। दो दिन बूंदाबांदी होने के कारण किसानो के चेहरे खिले हुए हैं। गेहूं की फसल के साथ ही सब्जी के लिए यह यह पानी अमृत के समान है। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि हल्की बारिश होने से वातावरण में प्रदूषण कम हो गया है। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा।