फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार की घड़ियां समाप्त, आज होगा फैसला

Sat, 12 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधान व सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के इंतजार की घड़ियां आज समाप्त हो जाएंगी। सभी प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। आज सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सभी मतगणना स्थलों पर टेबल लगा दिए गए हैं। सुबह छह बजे से ही सभी कर्मचारी अपनी टेबल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन



जिले के कुल 335 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतपेटियों में बंद मत बाहर निकलेंगे। विजयी प्रत्याशी की घोषणा होगी।

जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि सदर ब्लाक की गिनती चित्रकूट इंटर कालेज में होगी। इसके लिए 14 कमरों में 78 टेबल लगाए गए हैं। मऊ ब्लाक की गिनती कौशंबी इंटर कालेज में 42 टेबल पर  होगी।

मानिकपुर की गिनती पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय में 33 टेबल, पहाड़ी के पालेश्वर नाथ इंटर कालेज में 42 टेबल व रामनगर के ब्लाक परिसर में 30 टेबल में  मतगणना होगी।
विज्ञापन



इसके लिए 72 सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए गए। इसके अलावा सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा कर्वी, एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी को मऊ, परियोजना निदेशक संतोष कुमार को रामनगर, एसडीएम रामसकल मौर्य को मानिकपुर व एसडीएम सीपी उपाध्याय को पहाड़ी ब्लाक का प्रभारी  बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। परिणाम के बाद क्षेत्र में विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने से रोका जाए । ताकि कोई विवाद न होने पाए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल व  बाहर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें