०प्रधान पद के चुनाव के दौरान मतदान के एक दिन पूर्व गांव में हुए बवाल
मामले में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने ग्रामीणों को सांत्वना दी। सांसद ने
पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि
कोई बेगुनाह को जेल नहीं जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो आंदोलन होगा। सभी ग्रामीण
निर्भय होकर गांव में रहे।
बता दें कि आठ दिसंबर की शाम को कुछ
ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी प्रभुनाथ यादव पर स्वजातीय प्रत्याशी के पक्ष
में अन्य प्रत्याशियों को परेशान करने का आरोप लगाकर चौकी में प्रदर्शन
किया था।
इस मामले में पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
किया। जिसमें 47 नामजद हैं। 15 लोगों को जेल भी भेजा गया है।
ग्रामीणों ने
बताया कि पुलिस अज्ञात के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों को जेल भेज रही है। आए
दिन पुलिस छापे मारती है। इससे भयभीत ग्रामीण जान बचाए घूम रहे हैं। कुछ
लोग घरों मे ताला जड़कर रिश्तेदारों के घर में शरण लिए हैं। ग्रामीणों की
शिकायत पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्र शनिवार को गांव पहुंचे।
उन्होंने
पुलिसिया कार्यशैली की निंदा कर डीआईजी से मोबाइल द्वारा घटना की जानकारी
दी।