फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश

Fri, 08 Sep 2017 11:58 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति जागरूकता वाले पोस्टर दिखाते संत थामस स्कूल के छात्र व फादर मेल्विन डिसूजा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त स्वच्छता अभियान को लेकर जिले के स्कूल कालेजों में चित्रकला प्रतियोगिता क राई गई। जिसमें कक्षा सात से लेकर 10 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसके साथ ही प्रतिभागी और परिवार के सदस्याें से शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को खुटहा के पास स्थित संत थामस स्कूल के छात्रों में खासा उत्साह दिखाई पड़ा। महज दो घंटे में छात्रों ने स्वच्छता के प्रति जागरुकता के सुंदर चित्र बनाए।
विज्ञापन

जिले के संतथामस स्कूल, जेएम शिक्षा निकेतन, ब्रम्हचर्य शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों को पेटिंग सीट उपलब्ध कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओें ने स्वच्छता को लेकर चित्र बनाए। मंडलायुक्त के नेतृत्व में गठित पैनल सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन करेगी। जिसमें प्रथम तीन को लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। शेष सात चित्रों को मंडल मुख्यालय बांदा मेें अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें