चित्रकूट/खोही। गंगा सप्तमी पर्व पर रविवार को मंदाकिनी नदी की सफाई की गई। इसमें माझी मछुआरा संघ व गायत्री युवा मंडल के सदस्यों ने भी सहयोग किया। सभी ने सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डॉ. राम नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में नदी में पड़ी गंदगी को निकाला गया। इस मौके पर प्रणव त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, सुधीर द्विवेदी, मोहित द्विवेदी, राहुल उर्मलिया, विक्की पांडेय, सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)