फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो- 2-घटना की जानकारीदेते छात्र के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। तालाब में डूबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव में शनिवार की सुबह किसान श्रवण कुमार का आठ साल का पुत्र शुभम स्कूल जाने के लिए तैयार था। वह घर के बाहर खड़ा था। मवेशी बाड़े से भैंस तालाब की ओर जाती देख वह भी पीछे-पीछे चल दिया। परिजन उसे नहीं देख पाए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भैंस तालाब में घुस गई तो शुभम भी पानी में उतर गया और डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने शुभम के घर जानकारी दी। परिजन तालाब के पास पहुंचे और गहरे पानी में डूबे बालक को निकाला। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चाचा देवकुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी घर आकर जानकारी देने की बजाय बालक को बचाने का प्रयास करते तो शायद उसकी जान बच जाती। तीन बहनों में अकेले भाई शुभम की मौत पर मां गोमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फोटो-3- शुभम- फाइलफोटो- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें