फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से कक्षा एक के छात्र की मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सड़क किनारे पिता के साथ खड़े कक्षा एक के छात्र को अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी और उसे अपने साथ करीब तीस मीटर तक लेकर चली गई। छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने चालक समेत टेंपो को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


सरैंया चौकी क्षेत्र के खरौंध कैमहापुरवा निवासी रमेश कुमार अपने पुत्र अभिषेक उर्फ छोटू (6) के साथ सरैंया जाने के लिए सड़क किनारे टेंपो का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मुख्यालय से मानिकपुर की ओर जा रही यात्रियों से भी टेंपो ने अभिषेक को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 30 मीटर तक आगे चली गई।

टेंपो के अगले पहिए में फंसे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से चालक टेंपो समेत भाग निकला, लेकिन सूचना पर चौकी प्रभारी जयनारायण सिंह ने चालक व टेंपो को पकड़ लिया। मृतक दो भाई और एक बहन में छोटा था। पिता मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज में संविदा कर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें