खोही। धर्मनगरी क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले भिखारियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट व मप्र के नगर पंचायत चित्रकूट के माध्यम से निशुल्क भोजन के पैकेट उपलब्ध कराएंगे। उधर, शहर के समाजसेवी योगेश जैन ने लॉकडाउन के दौरान जिन घरों में नवजातों के लिए दूध की समस्या होने पर अच्छी पहल की है। उन्होेंने बताया कि बेड़ी पुलिया के पास स्थित दुग्ध डेयरी तक बच्चों के लिए दूध लेने आने वालों को आधा लीटर दूध निशुल्क दिया जाएगा।
धर्मनगरी में परिक्रमा मार्ग सहित अन्य स्थानों पर सैकड़ों भिखारी रहते हैं। जिनका पेट आने वाले श्रद्धालुओं के सहारे ही भरता है। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन होने के कारण भिखरियों के भोजन की समस्या हो गई। सद्गुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. ईलेश जैन ने बताया कि रोजना भोजन के 100 पैकेट नगर पंचायत के अधिकारी रमांकात शुक्ला को उपलब्ध कराए जाएंगे।